घाटशिला, फरवरी 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। पिछले एक माह में जंगल में आग लगने की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव के पास वन भूमि पर स्थित आकाशिया जंगल में शनिवार की दोपहर को भीषण आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक किसी शरारती तत्व द्वारा जंगल में आग लगा दी गई थी। जंगल में जमीन पर गिरे सूखे पत्तों और सूखी झाड़ियां के कारण आग ने धीरे धीरे भीषण रूप धारण कर लिया और जंगल में फैल गई। इस आग से जंगल बुरी तरह जल गया। पेड़ पौधे झुलस गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...