चाकुलिया: मालकुंडी गांव में लहलहा रही गन्ने है की फसल, रस बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे किसान
घाटशिला, मई 27 -- चाकुलिया: प्रखंड के मालकुंडी पंचायत अंतर्गत मालकुंडी गांव के किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। इस गांव में आज एक बड़े भूभाग पर गन्ने की फसल लहलहा रही है और यहां के अनेक किसान पारंपरिक खेती से हट कर गन्ने की खेती के जरिए बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में बाजार में गन्ने के रस की भारी मांग है, जिसका सीधा फायदा यहां के मेहनती किसानों को मिल रहा है। स्थानीय सरकारी तालाब के किनारे स्थित खेतों में उगी गन्ने की फसल से किसान न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
किसानों की मेहनत गांव के किसान गन्ने की बुआई, सिंचाई, कटाई से लेकर उसकी छिलाई तक का सारा काम खुद अपने हाथों से करते हैं। फसल तैयार होने के बाद वे मोटरसाइकिल से गन्ने को चाकुलिया, धालभूमगढ़ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.