घाटशिला, अप्रैल 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कुचियाशोली से भालुकापहाड़ी जाने वाले सड़क पर जुगीतुपा पंचायत के मालकुंडी गांव के पास जर्जर कन्वर्ट दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। इस कल्वर्ट पर छोटी मोटी कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीण इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। कूपन नदी पर बने पुल के बाद सड़क पर वर्षों पूर्व निर्मित कन्वर्ट टूट कर जर्जर स्थिति में है। ‌ ग्रामीणों के मुताबिक इस कल्वर्ट का निर्माण करीब 30 साल पूर्व हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि कुचियाशोली से भालुकापहाड़ी तक सड़क का निर्माण हुआ है। परंतु कूपन नदी पर बने पुल के बाद करीब 50 मीटर तक सड़क नहीं बनाई गई है। यह भी पढ़ें- जर्जर पुल बना जानलेवा, हर दिन खतरे के साये में गुजर रहे हजारों लोग किसी 50 मीटर जर्जर सड़क के बीच में यह यह जर्जर कल्वर्ट है। इसकी मरम्मत ...