घाटशिला, मार्च 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया - धालभूमगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क के मारदाबांध से झरिया गांव तक जाने वाली सड़क की जर्जरता ग्रामीणों के लिए परेशानियों की सबब बन गई है। वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। विगत दिनों हुई मामूली बारिश से ही सड़क पर उभरे गड्ढे पानी से भर गए हैं। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विदित हो कि यह सड़क चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से झरिया गांव को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है।इस सड़क से होकर कई विद्यालयों के विद्यार्थी स्कूल आते हैं। विद्यार्थियों को भारी परेशानी होती है। सड़क के जर्जर होने के कारण मरीजों और गर्भवती माताओं को अस्पताल लाने में भी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में इस सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...