घाटशिला, मई 28 -- चाकुलिया: विगत बुधवार की शाम को आयी आंधी से चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इसके कारण बिजली नहीं है और ग्रामीण गर्मी के मौसम में परेशानी झेल रहे हैं। प्रखंड के जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के लुआडीह और ससडीह टोला में आंधी से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के कई खंभे टूट गए। कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए हैं। इसके कारण इन दोनों टोलों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। पूर्व मुखिया प्रभास हांसदा ने बताया कि पेड़ और खंभा गिर जाने से इन दोनों टोलों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड गर्मी के मौसम में 30 परिवार परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंधी से आम के बागान में आम के पेड़ों से काफी फल झड़ गये हैं। वहीं आंधी से आम के कई पेड़ भी टूट गए हैं। यह भी पढ़ें- पेज ...