घाटशिला, जून 8 -- चाकुलिया: चाकुलिया- माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौक के पास सोमवार की दोपहर को एक अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार धालभूमगढ़ प्रखंड के रघुनाथडीह गांव निवासी राजकुमार हांसदा (20) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक राजकुमार हांसदा बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर बहरागोड़ा की ओर भाग निकला। घटना के बाद युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा निजी वाहन से घायल को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ संपा मन्ना घोष ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और माम...