घाटशिला, फरवरी 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के अंतर्गत बांकशोल काजू जंगल में शनिवार की दोपहर किसी शरारत ने आग लगा दी। देखते देखते काजू जंगल में आग फैलने लगी और फूलों से लदे काजू के पेड़ झुलसने लगे। सूचना पाकर बांकशोल वन सुरक्षा कमेटी के सदस्य पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग की टीम भी पहुंची। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक कोई शरारती तत्व जंगल में आग लगा रहा है। दिन भर में कई बार आग लगा दी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि शरारती तत्व को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पकड़े जाने पर उसे वन विभाग के हवाले किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...