चाकुलिया: बंद पड़े जुगीपाड़ा प्रावि भवन का दरवाजा चोरी करने का प्रयास
घाटशिला, जून 30 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में रंकीणी मंदिर परिसर से सटे बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय भवन के दरवाजे और खिड़कियों की चोरी हो रही है। मंगलवार की अहले सुबह भवन के एक दरवाजा की चोरी अज्ञात चोर द्वारा की जा रही थी। स्थानीय युवकों को इसकी भनक लगी और वहां पहुंचे। युवकों को देख दरवाजा को छोड़कर अज्ञात चोर भाग निकला। तोड़े गये दरवाजा को भवन में ही सुरक्षित रखा गया है। इसकी सूचना युवकों ने थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी। जानकारी के मुताबिक जुगीपाड़ा प्राथमिक विद्यालय का विलय वर्ष 2018 में किसी दूसरे विद्यालय में कर दिया गया था। उसके बाद से विद्यालय भवन बेकार पड़ा हुआ है। इस भवन में लगाए गये लोहे के दरवाजों की चोरी करने का प्रयास हो रहा है। पूर्व में कई दरवाजे और खिड़कियों के ग्रिल की चोरी हो चुकी है। मंगलवार को एक अज्ञात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.