घाटशिला, जून 17 -- चाकुलिया प्रखंड के बीरदोह पंचायत स्थित फालदोहा के पास फैला प्राकृतिक साल जंगल ग्रामीणों के संरक्षण और प्रयासों से आज रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। फालदोहा, कुलडीहा, कदमडीहा, चांदुआ, श्यामसुंदरपुर, सालबनी और टुकदा सहित सात गांवों के ग्रामीणों ने साल बीज बेचकर लाखों रुपये की आय अर्जित की है। इस वर्ष साल बीज की बिक्री 25 रुपये प्रति किलो की दर से हुई। जंगल से ग्रामीण मशरूम, साल पत्ता और दतवन भी प्राप्त कर जीविकोपार्जन करते हैं। वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों की जागरूकता और संरक्षण के कारण यह जंगल हरा-भरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सारंडा के साल पत्तों से आत्मनिर्भर बन रहीं नुईया गांव की महिलाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...