घाटशिला, जून 30 -- चाकुलिया: चाकुलिया के प्रखंड के पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ कार्यालय में मंगलवार को हूल दिवस परम्परा एवं रीति रिवाज के अनुसार मनाया गया। मौके पर सिद्धो-कान्हो, चांद,भैरव, फुलों-झानों सहित अन्य शहिदों को श्रद्धांजलि एवं नमन किया गया। चाकुलिया प्रखंड के ग्राम प्रधान, ग्राम सभा के नवनिर्वाचित सहायक सचिव एवं महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। मौके पर उपस्थित पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने हुल शहिदों को श्रद्धांजलि और नमन करते हुए कहा कि हूल विद्रोह में आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का भारत का पहला जन आंदोलन था। इसका नेतृत्व आदिवासियों ने किया था और संथाल परगना क्षेत्र में रहने वाले संथाल एवं गैर संथाल ने एकता की मिशाल पेस की थी। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: पिताजुड़ी में धूमधाम से मनाया गया हूल दिवस इस ...