घाटशिला, मई 13 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पानीबांका गांव में चल रहे चार दिवसीय हरि नाम संकीर्तन का बुधवार को दधि महोत्सव के साथ समापन हो गया। वहीं दधि हंडी को लेकर पुजारी ने पूरे गांव का परिभ्रमण किया। साथ ही हरे कृष्ण के नारों से पूरे इलाका गूंज उठा। युवा मंडली द्वारा गाजे-बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण कराया गया।सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया। दधि हंडी पुनः मंडप प्रांगण पहुंची और दधि महोत्सव का समापन हुआ। दोपहर को हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।रात को लीला कीर्तन पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मेले को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य लोकेश राणा, स्वपन दास,पिंटू चंद,जयंत राणा, रतिलाल राणा, चंडी राणा, सत्य नायेक, विमल महाकुड़, यदुनाथ नायेक, शेखर माईती , नं...