घाटशिला, सितम्बर 27 -- चाकुलिया: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पिराकाटा रेंज के रंजा बीट क्षेत्र स्थित हाड़तोड़ा मैदान क्षेत्र में रविवार की सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से तीन हाथियों के दर्दनाक मौत हो गई। इनमें दो शिशु हाथी शामिल हैं। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। जानकारी के मुताबिक बिजली का तार जमीन से काफी कम ऊंचाई पर झुल रहा था। दो शिशु हाथी के साथ एक मादा हाथी इधर से गुजर रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो दिन से अंधेरे में सानघाटीवासी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...