घाटशिला, अप्रैल 18 -- चाकुलिया: नो एंट्री के बावजूद चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में भारी माल वाहनों का प्रवेश जारी है। शनिवार को झामुमो नेता सह प्रखंड के प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, कृति महतो आदि ने पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे भारी माल वाहक कई वाहनों को रोक दिया। उक्त वाहन नो एंट्री में प्रवेश कर आ रहे थे। नेताओं ने करीब घंटा तक वाहनों को रोके रखा। इसकी सूचना अंचल अधिकारी नवीन पुरती को दी गयी। प्रमुख ने बताया कि अंचल अधिकारी पहुंचे और वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद वाहनों को छोड़ा गया। अंचल अधिकारी ने झामुमो नेताओं को भरोसा दिया कि नो एंट्री के नियमों का प्रशासन कड़ाई से पालन करेगा। ताकि कोई भी वाहन नो एंट्री में प्रवेश नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...