घाटशिला, अप्रैल 29 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र की सड़क पर नो एंट्री के बावजूद अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर धड़ल्ले से चल रहे हैं। बुधवार को दिन के करीब 11:00 बजे अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर के कारण बिरसा चौक पर जाम हो गयी। इसके कारण छोटे वाहनों की कतार लग गयी। इससे भीषण गर्मी में राहगीर और आम लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं। करीब आधा घंटा तक बिरसा चौक के पास सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

प्रशासन की नीतियाँ विदित हो कि हो कि नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में प्रशासन में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम पांच बजे से रात के नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लगा रखा है। हालांकि ट्रैक्टर बड़े वाहन की श्रेणी में नहीं है। बावजूद, अवैध बालू से लदे दर्जनों ट्रैक्टर मुख्य बाजार सड़क से तेजी से गुजर रहे ...