घाटशिला, नवम्बर 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना कांड संख्या 79/25 के मुख्य अभियुक्त पद लोचन महतो ने माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पद लोचन महतो के विरुद्ध एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के गंभीर आरोप में यह कांड दर्ज किया गया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था। चाकुलिया पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी और महतो के ठिकानों पर सख्त पुलिस दबिश बनाई जा रही थी।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने चाकुलिया पुलिस अब आत्मसमर्पण किए गए अभियुक्त को रिमांड पर लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान शुरू करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...