घाटशिला, फरवरी 1 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक से शीशाखुन होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाली सड़क के किनारे नामोपाड़ा में बने जल निकासी के लिए बनाए गए नाला पर दर्जनों गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। नाले पर लगाए गए दर्जनों ढक्कन टूट गए हैं। इसके कारण दर्जनों जगह पर नाला खुला रह गया है और उसमें कचरा बजबजा रहा है। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। इसलिए गड्ढों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं नाले के कचरे से दुर्गंध फैलती है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को परेशानियां होती हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसका खामियाजा वार्ड नंबर दो और तीन के निवासी भुगत रहे हैं। सड़क के किनारे बने नाला के इन गड्ढों पर ढक्कन लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं। परंतु नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं ...