घाटशिला, अप्रैल 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के धाधिका गांव के पास सिंदरा खाल पर पुल का निर्माण अंतिम चरण पर है। अप्रैल माह के अंत तक पुल की ढलाई का काम पूर्ण हो जाएगा। ‌इस पुल के बन जाने से कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ‌ खासकर इस मार्ग पर बरसात के मौसम में आवागमन ठप नहीं होगा।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2.65 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। धालभूम कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड इस का निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। ‌ संवेदक के मुताबिक अप्रैल माह तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इधर, सोनाहातू पंचायत के पुराना आंधारिया के पास भी चड़ईडुबा नाला पर पुल निर्माण का निर्माण शुरू हो गया है। ‌ इस का निर्माण भी प्रधानमंत्री ग्रा...