घाटशिला, जून 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया - माटिहाना सड़क पर दीघी स्थित एसजी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स राइस मिल के पास रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे दो ट्रेलरों में आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एग्रो फूड प्रोडक्ट्स के मालिक अविनाश सुरेका और कर्मचारी तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रेलरों में लगी आग को पानी से बुझाने में जुट गये और काफी हद तक सफल रहे। सूचना पाकर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बहरागोड़ा में फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम दमकल के साथ पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना में ओडिशा के क्योंझर से लौह अयस्क लेकर बंगाल जा रहे ट्रेलर संख्या पीबी 10 केके 3719 के चा...