घाटशिला, मार्च 12 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे देवशोल गांव में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले आठ दिनों से सात हाथियों का एक झुंड जंगलों से घिरे देवशोल और कलसीमूंग गांव में लगातार उपद्रव मचा रहा है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाथियों का यह झुंड खेतों में खड़ी गरमा धान की फसल को निशाना बना रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विगत रात्रि हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने देवशोल गांव के किसान सावना सोरेन एवं कालीपद महतो के खेतों में लगी गरमा धान की फसल को पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान सावना सोरेन ने बताया कि हाथियों ने उनके लगभग दो बीघा खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया है। ग्राम...