घाटशिला, जून 9 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायतों में पोटो हो खेल मैदान और मैदान के पास निर्मित चेंजिंग रूम रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं। प्रखंड के सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल गांव में मध्य विद्यालय के पास चार साल पूर्व निर्मित पोटो हो खेल मैदान इस बर्बादी का एक नमूना है। पूरे मैदान में घास भर गई है। मैदान के पास बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग निर्मित चेंजिंग रूम भी बर्बाद हो गया है। चेंजिंग रूम झाड़ियों से घिर गया है।‌ चेंजिंग रूम में बालक और बालिका के लिए बनाए गए शौचालयों के दरवाजों को दीमकें चट कर गयी हैं। दोनों दरवाजे बर्बाद हो गए हैं। इसी तरह प्रखंड के अन्य कई पंचायतों में भी निर्मित पोटो हो खेल मैदान रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...