घाटशिला, दिसम्बर 9 -- चाकुलिया: प्रखंड के भातकुंडा पंचायत अंतर्गत दक्षिणशोल आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मंगलवार को सेविका और सहायिका का चयन सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ नवीन पुरती एवं महिला पर्यवेक्षिका लीदी बास्के की उपस्थिति में किया गया। इसके लिए गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें सेविका पद के लिए कुल 13 दावेदार सामने आए। इनमें से विभाग द्वारा निर्धारित अहर्ता के आधार पर सर्वाधिक योग्य पाई गई जयंती मुंडा, पति गोपाल मुंडा को सेविका के रूप में चयनित किया गया। वहीं सहायिका पद के लिए कुल 9 आवेदन आए जिनमें योग्यता के आधार पर लक्ष्मी सिंह, पति बबलू मुंडा का चयन किया गया। मौके पर सीडीपीओ ने बताया कि फिलहाल चयनित अभ्यर्थियों को औपबंधिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। जिला से स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे मान्य समझा जाएगा और मानदेय मिलना शुरू होगा।...