घाटशिला, मार्च 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम के पास स्थित आस्था के प्रतिक तुलसीबनी शिवराम आश्रम में सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं होते हैं। वरन यह आश्रम क्षेत्र में कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को भी करता है। इसी के तहत आश्रम में बच्चों को नि:शुल्क चित्रकारी सिखाई जाती है। प्रत्येक रविवार को आश्रम के दुर्गा मंदिर परिसर में चित्रकारी की कक्षा चलती है। इसमें 12 मौजा के बच्चे शामिल होते हैं और चित्रकारी सीखते हैं। चित्रकारी की कक्षा पिछले पांच वर्षों से संचालित हो रही है। यहां से चित्रकारी की सीख बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है।आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को कक्षा संचालित होती है। सुबह 7:00 से 9:30 तक मां दुर्गा के मंदिर परिसर में कक्षा चलती है। फिलहाल 12 मौजा के 50 बच...