घाटशिला, मार्च 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में कन्या पूजन आयोजित हुआ। इसके साथ ही हरिनाम संकीर्तन भी आयोजित हुआ। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने कन्याओं की पूजा कराई। कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कोलकाता निवासी समाजसेवी विकास माधोगेढ़िया के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भागवत सोरेन, सुशेन दास, समीर दत्त, अश्विनी कुमार गोप, मालती देवी, चंचला देवी,उषा महतो, कल्पना देवी एवं शुलोचना महतो समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...