घाटशिला, जनवरी 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पंप घर नंबर दो का मोटर विगत शनिवार की शाम से खराब है। सोमवार को तीसरे दिन भी जलापूर्ति बाधित रही। नया बाजार की कई बस्तियों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है पानी के लिए ग्रामीण भटक रहे हैं। सोमवार की सुबह नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से प्रभावित बस्तियों में पानी पहुंचाया गया है। तीन दिन हो गए परंतु खराब मोटर की मरम्मत नहीं हुई है। इस मसले पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने कहा कि बोरिंग में मोटर लगाने का काम शुरू हो गया है। शाम तक जलापूर्ति शुरू होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...