घाटशिला, अप्रैल 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में पेयजल व्यवस्था तीन दिन में नहीं दुरूस्त हुई तो वार्ड आठ की पार्षद तबस्सुम आरा आगामी 27 अप्रैल को नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष धरना देंगी और प्रदर्शन करेंगी। इसको लेकर उन्होंने गुरुवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 18 माह से वार्ड नंबर आठ में पेयजल की गंभीर समस्या है। इसको लेकर मेरे द्वारा कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई। परंतु कोई पहल नहीं की गई। एक महीना पूर्व डाक बंगला परिसर में स्थित पंप को चालू करने का निर्णय लिया गया था। परंतु अभी तक चालू नहीं किया गया है। पेयजल की समस्या के कारण स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। तीन दिनों के अंदर पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। अगर नहीं हुआ तो पेयजल संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.