जमशेदपुर, फरवरी 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद से झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन ने तामझाम से नामांकन पत्र दाखिल किया। वे झामुमो समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल के साथ पहुंचीं। इस मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती, प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय,मुखिया शिव चरण हांसदा, साहेब राम मांडी ,बहरागोड़ा प्रखंड के उप प्रमुख मुन्ना होता,प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, ललित मांडी, विशु ओझा, राकेश मोहंती, गौतम दास,शुभदीप दास,राज मिश्रा,राज कुमार सिंह,दीप चक्रवर्ती, पूर्व वार्ड पार्षद असगर हुसैन, मोहम्मद गुलाब, तापस दास, गौतम शर्मा समेत अनेक समर्थक उपस्थित थे। प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने बताया सोमवारी सोरेन चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से झामुमो समर्थित उम्मीदवार हैं।

हिंदी हिन्द...