घाटशिला, मार्च 17 -- चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय पार्टी कार्यालय में चाकुलिया की जिला परिषद सदस्या धरित्री महतो एवं उनके पति पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो को पार्टी में शामिल कराया। दोनों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर विधायक समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों का लगातार जुड़ना झामुमो की बढ़ती ताकत और जनविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धरित्री महतो और जगन्नाथ महतो के शामिल होने से चाकुलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में संगठन और अधिक मजबूत होगा। ...