घाटशिला, अप्रैल 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव के चिचरीपाट टोला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित दोनों जल मीनार एक साल से खराब है। इसके कारण इस टोला के 40 परिवार गर्मी के मौसम में भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की प्यास कुओं के पानी से बूझ रही है। जल मीनारों की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई। परंतु कोई पहल नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने खराब जल मीनार के पास खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया। टोला निवासी चित्तरंजन मुंडा, जयपाल मुंडा, कुशराम सिंह मुंडा, यादव चंद सिंह, लुलू मुंडा का कहना है कि दोनों जल मीनार खराब होने के कारण यहां के ग्रामीण कुओं के पानी पर आश्रित हैं। ग्रामीण कुआं का पानी प...