घाटशिला, जून 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पंप हाउस नंबर एक में मोटर के बोर में गिर जाने के कारण गुरुवार को चौथे दिन भी जलापूर्ति बंद है और पेयजल के लिए कई इलाकों में हाहाकार मचा है। नगर पंचायत प्रशासन के तहत नागानल कालोनी समेत अन्य इलाकों में टैंकर से जलापूर्ति हो रही है। बोर से मोटर निकालने के लिए जमशेदपुर से विशेषज्ञों की टीम नहीं पहुंची है। टीम के आने के बाद ही बोर से मोटर को निकाला जाएगा। इसके बाद ही इसे दुरुस्त किया जा सकेगा। फिलहाल, इस पंप हाउस से जलापूर्ति बंद होने के कारण गर्मी के मौसम में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मोटर बोरिंग में गिरा, तीन दिन से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे पांच हजार लोग यह भी पढ़ें- चाकुलिया: एक नंबर पंप हाउस का मोटर बोरिंग में गिरा, तीन दिन से जलाप...