घाटशिला, मई 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव स्थित बांधडीह टोला में सोमवार की सुबह एक जंगली हाथी ने 75 वर्षीया वृद्धा दुलारी मुर्मू की बेरहमी से जान ले ली। यह हृदयविदारक घटना उस वक्त हुई, जब वृद्धा कच्ची सड़क से होते हुए कहीं जा रही थी। अचानक सामने आए हाथी ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें पटकने के बाद दांत से पेट फाड़ दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय और झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा तत्काल मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- जोरडीहा में हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त किया वन विभाग ने मृतक महिला के पुत्र कुशल मु...