घाटशिला, जून 22 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के जयनगर में कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा कमेटी की एक बैठक सोमवार को जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 मौजा के ग्राम प्रधान शामिल हुए। पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि आगामी चार जुलाई को कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा होगी। इस पूजा 12 मौजा के ग्राम प्रधान, पुजारी और 12 मौजा के ग्रामीण पूजा में शामिल होंगे। पूजा कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख - शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। पहाड़ पूजा में पुजारी सहदेव नायक और गौरांग नायक पूजा कराएंगे। बैठक में दुआरीशोल के ग्राम प्रधान ठाकुर दास बास्के, प्रफुल्ल ग्वाला, सालगेड़िया के चंपई मांडी, शिशाखुन के तरूण ग्वाला, जोड़ाम के अजित महतो, विश्वजीत महतो, कियाशोल के झंगल हेम्ब्रम, बिरदह के कैलाश बेरा, फकिर बेर...