चाकुलिया: कोयला से लदी मालगाड़ी के डब्बा में लगी आग
घाटशिला, सितम्बर 13 -- चाकुलिया: खड़गपुर रेल मंडल अन्तर्गत चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह जमशेदपुर की ओर से खड़गपुर की ओर जा रही कोयला से लदी मालगाड़ी के डब्बे में आग लग गई। मालगाड़ी के डब्बे से आग का धुआं देख रेल कर्मियों में अफरातफरी मच गयी। मालगाड़ी को पांच नंबर प्लेटफार्म पर रोक दिया गया। स्टेशन के कर्मचारी जिस डब्बे में आग लगी थी, पर डालना शुरू किया। इसके कारण आग फैली नहीं। इसकी सूचना बहरागोड़ा में अग्निशमन केंद्र को दी गई। इसके बाद दमकल भी आ पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। विदित हो कि लगभग दो माह पहले भी कोयला से लदी मालगाड़ी के एक डब्बे में आग लग गई थी। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.