चाकुलिया: कालियाम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया
घाटशिला, जून 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया दासो हेम्ब्रम की अध्यक्षता में जल साहिया दिदियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों को अपने घर और आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया।पंचायत भवन परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत आम के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जल सहिया नीलमणी किस्कु,वीणा नायक,वीणा रानी किस्कू,सरला हांसदा,लखी मनी हांसदा,भक्ति पातर समेत अन्य कई सहिया दीदी उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- कालीघाट में श्रमदान व पौधरोपण आज यह भी पढ़ें- स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.