घाटशिला, मई 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत कांकड़ीशोल में अखंड हरि नाम संकीर्तन धूमधाम से आयोजित हो रहा है। आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि और शांति की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंदना मुर्मू ने राधा गोविंद के समक्ष माथा टेकते हुए क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली,आपसी सौहार्द और उन्नति की प्रार्थना की। मौके पर जयदीप मुर्मू, खोकन बेरा, माणिक बेरा, प्रसेनजीत दास सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...