घाटशिला, जून 23 -- चाकुलिया। विगत रात्रि रामलाल हाथी ने चाकुलिया प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का शटर तोड़ कर दो बोरी चावल खाया। हवाई पट्टी जाने वाली सड़क पर दौड़ा। वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने खदेड़ कर हवाई पट्टी पहुंचा दिया। मंगलवार की सुबह में रामलाल लोधाशोली पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे कलसीमूंग गांव पहुंच गया। गांव के पास स्थित तालाब में काफी देर तक मस्ती की। इसके बाद तालाब से निकल कर पश्चिम बंगाल के चांदुआ गांव के पास स्थित जंगल में चला गया। वन विभाग की टीम रामलाल हाथी पर नजर बनाये हुए है। विदित हो कि पांच दिन पूर्व पूर्व रामलाल हाथी बंगाल से बहरागोड़ा होते हुए चाकुलिया आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...