घाटशिला, अगस्त 19 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के डुमूरडीहा गांव निवासी नरेन नायक(51) के लापता होने के संबंध में पत्नी काजल नायक ने चाकुलिया थाना में सनहा दर्ज कराया है। आवेदन में काजल नायक ने कहा है कि उनके पति नरेन नायक को गांव के ही समीर नायक विगत 12 अगस्त को काम करने के लिए ओडिशा ले गया था। ओडिशा के नुआगाह में पहुंचने के बाद उसके साथ जाने वाले कुछ व्यक्ति वापस लौट आए। लेकिन कंपनी ने उसे काम पर रख लिया। ‌ समीर नायक से अंतिम बार 15 अगस्त को मोबाइल पर संपर्क हुआ था। उसके बाद उसके साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा गया है कि समीर नायक के साथ फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। ‌अब तो फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। ‌ काजल नायक ने अपने पति को खोजने और समीर नायक के खिला...