घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के अंतर्गत बड़ामारा पंचायत स्थित माचाडीहा गांव का दौरा किया। अपने इस भ्रमण के दौरान उन्होंने माचाडीहा में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 84 का गहन निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने केंद्र की सेविका मिथिला मुर्मू से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और केंद्र के संचालन के संबंध में विस्तार से पूछताछ की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने देखा कि बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन अभी भी लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि केंद्र में जल्द से जल्द गैस सिलेंडर और चूल्हे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि धुआं रहित वातावरण में स्वच्छ भोजन तैयार हो सक...