चाकुलिया: आधार कार्ड बनाने से वंचित रह गए अनेक बच्चे
घाटशिला, मई 12 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत भवन में मंगलवार को छह माह से पांच वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए आयोजित कैंप में किन्हीं कारणों से अनेक बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाया। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि कि कैंप में 72 बच्चों का आधार कार्ड बना। परंतु 120 से अधिक बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना और अभिभावक बच्चों को लेकर घर लौट गए। मुखिया ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनका जन्म प्रमाण पत्र रंगीन नहीं था, का आधार कार्ड नहीं बना। मुखिया ने मांग की है कि आधार कार्ड से वंचित बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए एक और कैंप आयोजित किया जाय। इस कैंप में मुखिया और आंगनवाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.