घाटशिला, मई 26 -- चाकुलिया: विगत सोमवार की शाम आयी आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खासकर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विभिन्न गांवों में आम के बागानों में आंधी से भारी संख्या में कच्चे आम पेड़ों से झड़ गये।

किसानों की निराशा आम के पेड़ों की डालियां भी टूट गयी। इतने अधिक संख्या में आम झड़ गये कि किसान उसे बेच भी नहीं पाए। किसानों की उम्मीदों पर आंधी में पानी फेर दिया। इससे किसान काफी निराश हैं। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार आम बेचकर अच्छी खासी आमदनी होगी।

फसल का नुकसान प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव निवासी किसान कुनू मुंडा ने बताया कि उनके आम के बागान में आंधी से करीब 20 क्विंटल आम झड़ गये। इतने अधिक आम की बिक्री भी नहीं कर पाये और उन्हें भारी नुकसान हुआ। कुछ ही दिनों में आम पकने वाले थे। इस बार आम की फसल में बेहतर हुई थी।...