कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- भवंस मेहता विद्याश्रम में नए सत्र का शुभारंभ गुरुवार को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ हुआ। विद्याश्रम में पहली बार छात्रों का स्वागत क्लास टीचर द्वारा तिलक लगाकर एवं प्रिंसिपल बलैया गंगारावोयना द्वारा चॉकलेट देकर किया गया। नए सत्र का शुभारंभ आकर्षक ढंग से किया गया। सभी छात्र अपने अपने क्लास में जाने के लिए बड़े ही उत्साहित थे इस मौके पर प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, स्कूल कॉर्डिनेटर मो. नसीम, सीनियर अध्यापक अवधेश कुमार मिश्रा, रश्मि मैडम,नागेन्द्र कुमार,सुशील श्रीवास्तव ,पीयूष कुमार , आशीष कुमार शर्मा आदि सभी उपस्थित थे। निदेशक संदीप सक्सेना ने सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...