गंगापार, मई 28 -- घर से किसी बात से नाराज होकर चाकघाट मध्य प्रदेश से मेजा पहुंचे किशोर का शव बलुहा समहन गांव स्थित टोंस नदी में उतराता मिला। शौच को निकले स्थानीय लोगों ने नदी में उतराता किशोर का शव देखा तो इस बात की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच किशोर के शव को नदी से निकालवा लिया।

किशोर की पहचान किशोर के जेब से मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर किशोर के घर जानकारी दी तो बड़ा भाई दीपक शुक्ल निवासी चाकघाट मध्य प्रदेश पुलिस चौकी मेजारोड पहुंच गया। छोटे भाई 16 वर्षीय अर्जुन शुक्ला का शव देख फफक कर रोने लगा। बोला कि उसके पिता रमाशंकर की मौत हो चुकी है। दो भाइयों में छोटा अर्जुन शुक्ल जरा सी बात को लेकर दो दिन पूर्व घर से निकला था।

पुलिस की जानकारी चौकी प्रभारी मेजारोड ने ...