सहारनपुर, अप्रैल 3 -- चाऊमीन में मांस के टुकड़े मिलने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मजनूवाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंच हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा किया। आरोप था कि रेस्टोरेंट से ले जाई गई चाऊमीन में मांस के टुकड़े मिलाकर दिए गए है। ऐसा कर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत की गई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। क्षेत्र के गुनारसा गांव निवासी उदित कुमार ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसने दो अप्रैल को रेस्टोरेंट से चाऊमीन ली थी। जब घर जाकर पैक खोला गया तो उसमें से मांस के टुकड़े मिले। रेस्टोरेंट स्वामी मुस्त...