हापुड़, मार्च 6 -- नगर में मीरा रेती चौक के पास शुक्रवार को चाऊमीन ठेला संचालक से स्कूटी सवार युवक ने पैसे वापस लेने के दौरान 11 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी पीडि़त लाला ने बताया कि वह शाम को मीरा रेती चौक के पास रोजाना चाऊमीन और मोमोज की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह रेहड़ी पर मौजूद था। इसी दौरान वहां पर एक युवक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचा। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात युवक ने उससे मोमेज मांगे, जिसके बाद उसको पांच सौ का नोट दे दिया, जिसके बाद रेहड़ी संचालक ने उसके पैसे वापस करने के लिए अपनी जेब में रखी 11 हजार 100 रुपये की नकदी निकाली, तभी आरोपी युवक ने उससे रुपये की ठगी कर स्कूटी पर बैठकर मीरा रेती से होता हुआ महमाई वाली रोड को तेजी से निकल गया। जिसक...