उन्नाव, जनवरी 28 -- सोनिक। दही थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम तीन नाबालिक बच्चे घर से बिना बताए कहीं चले गए। जब बच्चे शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों में खोजबीन शुरू की। जब बच्चों का पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मय फोर्स बच्चों के हुलिया, संभावित रास्तों की जानकारी और आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। लगातार खोजबीन के बाद देर रात पुलिस को सफलता मिली। तीनों नाबालिक बच्चे गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक स्थान पर चाऊमीन और बर्गर खाते हुए पाए गए। पुलिस ने उन्हें सकुशल थाना पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। बच्चों के मिलने की खबर पर परिजन थाने पहुंचे और उन्हें सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। बच्चों ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही।...