चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता मिली है। सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड बैंक को आखिरकार 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नया आधिकारिक लाइसेंस (रक्त केन्द्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण) मिल गया है। इस कदम से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नए युग की शुरुआत हुई है। ब्लड बैंक को 17 वर्षों से लाइसेंस नहीं होने का खुलासा पहली बार हिंदुस्तान ने अपने 30 अगस्त 2025 के अंक में किया था। सदर अस्पताल चाईबासा का पुराना ब्लड बैंक लाइसेंस (संख्या: JH/BB/03/2003) वर्ष 2008 में ही समाप्त हो गया था। तब से लेकर अब तक, करीब पौने दो दशकों से यह संवेदनशील इकाई बिना वैध अनुज्ञप्ति के ही जैसे-तैसे संचालित हो रही थी। पूर्व में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रांची स्थित राज्य औषधि नियंत्रण निद...