चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी को रविवार को एक और झटका लगा जब भाजपा के चाईबासा नगर मंत्री एवं वार्ड 17 के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद मुकेश कुमार योगी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी जिला अध्यक्ष को भेजे गए दो लाइन के इस्तीफा पत्र में श्री योगी ने लिखा है कि वह अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। श्री योगी भाजपा के नगर मंत्री के साथ साथ चाईबासा के छोटा नीमडीह स्थित वार्ड संख्या 17 के बूथ संख्या 104 के बूथ अध्यक्ष एवं मन की बात (मोदी) के नगर प्रभारी के दायित्व में भी रह चुके हैं। इस नगर निकाय चुनाव में वह वार्ड 17 से वार्ड पार्षद चुने गए हैं। चाईबासा में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका है। इसके पहले शनिवार को भाजपा नेता और वार्ड 21 से नव निर्वाचित वार्ड पार्षद विकास कुमार शर्म...