चाईबासा में खौफनाक वारदात! घर में घुस काट दिया पति-पत्नी का गला; सड़क किनारे फेंक दिया शव
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- झारखंड के चाईबासा में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र का गंडाकीदा गांव गुरुवार रात दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दी गयी। साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को तालाब के पास ले जाकर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण तालाब गये तो खून से सने शव देख हक्का-बक्का रह गये। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।घर में घुसे और काट दिया गला बताया जाता है कि गुरुवार रात डोका सिंकू (44 वर्ष) और उसकी पत्नी गुरुबारी सिंकू (42 वर्ष)खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। इस दौरान आधी रात को मौका देख अपराधी घर में घुस गये। कमरे में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। शवों को गांव के तालाब के पास ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.