चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी मंजीत कुमार साहु की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की समीक्षा की। इस दौरान पुरुष और महिला बंदियों के बीच स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर एलएडीसी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक एल एडीसी पूजा चौरसिया, जेल अधीक्षक सुनील कुमार एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता:सचिव यह भी पढ़ें- मंडलकारा गुमला में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा में लगा जेल अदालत, एक भी बंदी नहीं हुए रिहा

हिंदी ...