चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को एक पत्र लिख कर चाईबासा सदर अस्पताल में रक्त मिलने में हो रही परेशानी की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी से मिलकर इस मामले में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। अपने पत्र में शर्मा ने बताया है कि चाईबासा स्थित ब्लड बैंक का पिछले कई माह से सुचारू रूप से संचालन नहीं हो रहा है। ब्लड बैंक के रक्त नहीं रहता है। ब्लड डोनेशन कैम्पों के माध्यम से जो रक्त चाइबासा में जमा होता है, उसे भी जांच के लिए जमशेदपुर भेज दिया जाता है। किसी तरह की इमरजेंसी होने पर जमशेदपुर से ब्लड लाना पड़ता है या मरीज को जमशेदपुर रेफर कराना पड़ता है। इससे गरीब रोगियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ जाता है। दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.