चाईबासा, अगस्त 28 -- चाईबासा, संवाददाता। प. सिंहभूम के चाईबासा बाल सुधार गृह से बुधवार तड़के तीन बजे दो बाल बंदी भाग निकले। बाल बंदियों ने कम रोशनी का फायदा उठाया और परिसर के पीछे की दीवार फांद फरार हो गये। इस वर्ष बाल सुधार गृह से भागने की यह दूसरी घटना है। उपायुक्त चंदन कुमार ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि यह गंभीर मामला है, जिसकी जांच हो रही है। बताया जाता है कि सुबह बाल बंदियों के भागने की जानकारी मिलते ही बाल सुधार गृह के कर्मी और पुलिसकर्मी तलाश में जुट गये हैं। पुलिस रिमांड होम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं। लेकिन, देर शाम तक दोनों बाल बंदियों की जानकारी नहीं मिल सकी है। अप्रैल में भी भागे थे दो दर्जन बाल बंदी : बाल सुधारगृह से इस वर्ष अप्रैल माह में भी 22 बाल बंदी फरार हो गए थे। मुख्य गेट का ताला तोड़ ...